क्लेकोर्ट पर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद मरे की नजर घास के कोर्ट पर खेले जाने वाले विंबलडन पर टिक गई है। उन्होंने विंबलडन की तैयारी के लिए क्वींस क्लब का रुख कर लिया है, जहां वह घास के कोर्ट पर अभ्यास करेंगे।
विंबलडन का आयोजन 22 जून से होना है। मरे ने कहा, "मैंने इस साल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मैंने वरीयता क्रम में तीसरा स्थान हासिल किया। फ्रेंच ओपन में भी मेरा सफर सही दिशा में बढ़ रहा था लेकिन रोजर फेडरर के साथ दो-दो हाथ करने का मौका मेरे हाथ से निकल गया। मुझे इसका अफसोस है लेकिन मैं आगे देखना चाहता हूं। अब विंबलडन मेरा लक्ष्य है और मैं इसे जीतना चाहता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।