भारत को जीत के लिए 20 ओवरों में 159 रन बनाने थे लेकिन उसने इस लक्ष्य को 17 ओवर में ही हासिल कर लिया। वीरेंद्र सहवाग के स्थान पर सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे रोहित शर्मा ने विस्फोटक पारी खेली। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 53 गेंदों पर 80 रन बनाए।
दूसरी ओर गंभीर ने 47 गेंदों पर 53 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद नौ रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने एक विकेट लिया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 158 रन बनाए। मिसबाह-उल-हक ने 37 और कप्तान यूनुस खान ने 32 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने 11 रन देकर एक विकेट चटकाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*