पेस-डुल्ही की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक को कड़े मुकाबले के बाद पराजित किया।
पेस-डुल्ही ने यह मुकाबला एक घंटे 48 मिनट में 7-6 (4), 7-6 (5) से जीता। खिताबी मुकाबले में पेस-डुल्ही का सामना दक्षिण अफ्रीका के वेस्ले मूडी और बेल्जियम के डिक नार्मन की जोड़ी से होगी।
मूडी और नार्मन ने अमेरिका के ब्रायन भाइयों-बॉब और माइक को तीन सेट तक चले मुकाबले के बाद 0-6, 7-6 (5), 6-4 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।