वार्न ने आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हो रहे हमले की निंदा की
समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' से बातचीत के दौरान वार्न ने इन हमलों को बर्बरतापूर्ण हरकत करार दिया। वार्न ने कहा, "यह घटना बेहद निंदनीय है। मैं इसकी भर्त्सना करता हूं्। हमें सोचना चाहिए कि भारतीय हमारे देश में रह रहे हैं। हम उनके साथ मेहमानों जैसा व्यवहार न करके उन पर हमले कर रहे हैं। इसे रोका जाना चाहिए क्योंकि इससे कूटनीतिक स्तर पर भारत और आस्ट्रेलिया की दोस्ती प्रभावित होगी।"
वार्न का यह बयान बॉलीवुड के उस बयान के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि भारतीयों पर हो रहे हमलों के विरोध में भारतीय फिल्मकार अपनी किसी भी फिल्म का फिल्मांकन आस्ट्रेलिया में नहीं करेंगे।
वार्न ने कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया की संस्कृति में काफी समानता है, लिहाजा दोनों देशों के नागरिकों को एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
बकौल वार्न, "हमारे बीच काफी कुछ समान है। हमें क्रिकेट, संगीत, परिवार और दोस्तों से प्यार है। भारतीय भी बिल्कुल ऐसे ही हैं। मैंने उन्हें करीब से जाना है। इससे पहले हम इंसान हैं और हमें एक दूसरे की इज्जत करनी चाहिए। हमें नस्लीय मुद्दों को पीछे छोड़ आगे निकलना होगा क्योंकि इसी में हम सबकी भलाई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications