ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' से बातचीत के दौरान कोलिंगवुड ने कहा कि वैसे तो किसी प्रकार की भविष्यवाणी करना ठीक नहीं लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को विजेता के तौर पर देख रहे हैं।
बकौल कोलिंगवुड, "इन दो टीमों में काफी दम है। खासतौर पर दक्षिण अफ्रीकी टीम काफी संतुलित है। मैं तो इसी को विजेता के रूप में देख रहा हूं। जहां तक हमारी टीम की बात है तो हमारी नजर खिताब पर नहीं बल्कि एक-एक मैच पर है। जैसे-जैसे सफर आगे बढ़ेगा हमारी स्थिति साफ होती जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।