ट्वेंटी-20 विश्व कप : भारत के लिए 'तुरुप का पत्ता' साबित हो सकते हैं ओझा
शानदार फार्म में चल रहे ओझा को अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के रहते अंतिम-11 में जगह मिलना मुश्किल लग रहा है लेकिन चूंकि वह कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पहली पसंद हैं, लिहाजा हरभजन के लिए मुश्किल का सबब बने रहेंगे।
ओझा ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण के दौरान डेक्कन चार्जर्स टीम के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 18 विकेट अपने नाम किए थे। आईपीएल के दौरान दो मौकों पर वह अपनी टीम को जीत के करीब ले गए थे।
ओझा की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि वह दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। इस लिहाज से 'कमजोर' टीमों के खिलाफ उन्हें भले ही मौका न मिले लेकिन मजबूत टीमों के खिलाफ उन्हें मैदान में उतारा जा सकता है। इसके लिए कप्तान को दो स्पिनरों के साथ खेलना पड़े, तो भी वह नहीं हिचकेंगे।
इंग्लैंड की पिचें अगर स्पिनरों के लिए मददगार साबित हुईं तो ओझा के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत कम खिलाड़ियों ने उनकी गेंदों का सामना किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications