ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक रिज्कार्ड को कोच नियुक्त करने के बाद क्लब प्रशासन ने मौजूदा कोच ब्लूलेंट कोर्कमाज को क्लब का तकनीकी निदेशक पद दे दिया है।
गालातासेरे के कप्तान रह चुके कोर्कमाज को इस साल फरवरी में कोच नियुक्त किया गया था। उन्होंने माइक स्कीबी का स्थान लिया था। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद स्कीबी को उनके पद से हटा दिया गया था।
वर्ष 2000 में यूईएफए कप खिताब जीत चुके गालातासेरे क्लब ने कुल 17 बार घरेलू खिताब जीता है लेकिन इस साल उसका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। वह पांचवें स्थान पर रहा। चैंपियन बेसिकतास से उसके 10 अंक कम थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।