एक साल के भीतर इस टेनिस स्कूल को लेकर काम शुरू हो जाएगा। इसकी स्थापना कर्नाटक के किसी शहर में की जाना है। इस संबंध में अभी फैसला नहीं हुआ है। इसमें छोटी उम्र के बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
नडाल अपनी मां एना मारिया परेरा के नाम पर यह संस्था चलाते हैं। यह संस्था विश्व में टेनिस के विकास तथा अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर कार्य करती है। नडाल की मां इस संस्था की प्रमुख हैं।
नडाल की तरह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर भी ऐसी ही एक संस्था चलाते हैं। फेडरर ने अपनी मां लेनिटी को इस संस्था का प्रमुख बना रखा है। यह संस्था फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में टेनिस स्कूल चला रही है, जो फेडरर की मां का मूल घर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।