कुंबले ने शुरू की कमेंटेटर के तौर पर नई पारी
कुंबले इंग्लैंड में खेले जा रहे ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर कमेंटरी करते दिखेंगे। गांगुली ने भी दो दिन पहले इसी चैनल के लिए कमेंटरी करना स्वीकार किया था।
कुंबले ने कहा, "मैदान के बाहर रहूं या भीतर, मैंने हमेशा क्रिकेट की सेवा करने के बारे में ही सोचा है। ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स चैनल के साथ जुड़ना मेरे लिए एक नई पारी और नई चुनौती है। मैंने इससे पहले क्रिकेट की गंभीर व्याख्या कभी नहीं की।"
इस अवसर पर ईएसपीएन सॉफ्टवेयर इंडिया के प्रबंध निदेशक आर.सी. वेंकटेश ने कहा कि कुंबले एक महान खिलाड़ी हैं और क्रिकेट के प्रति उनके लगाव के कारण ही ईएसपीएन ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है।
वेंकटेश ने कहा, "हम सभी कुंबले के क्रिकेट ज्ञान से अच्छी तरह परिचित हैं। मुझे आशा है कि वह क्रिकेट के मनोविज्ञान के बारे में दर्शकों को ज्यादा अच्छा ज्ञान दे सकेंगे। ईएसपीएन अपनी टीम में उनका स्वागत करता है।"
ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान कुंबले के अलावा वसीम अकरम, संजय मांजरेकर, एलन विलकिंस, हर्ष भोगले, नासिर हुसैन, डेविड लॉयड, इयान चैपल, साइमन डोउल, केपलर वेसेल्स, इयान बिशप, रानिल अभेयनायके और अतहर अली खान ईएसपीएन समूह के लिए कमेंटरी करते दिखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications