Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 विश्व कप : धौनी ने कहा, टीम में फूट की बात गलत

आमतौर पर पत्रकार सम्मेलन को कोई एक खिलाड़ी या फिर कोच संबोधित करता है लेकिन शुक्रवार को ट्रेंट ब्रिट स्टेडियम का नजारा कुछ और ही था। धौनी आनन-फानन में अपने साथियों के साथ पहुंचे और यह कहकर चले गए कि टीम में फूट संबंधी मीडिया की रिपोर्ट बेबुनियाद है।

धौनी ने पत्रकारों के सवालों को सुना तक नहीं, जवाब देने की बात को दूर है। धौनी ने कहा, "यह संदेश भारत की जनता और दुनिया भर में फैले करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए है। मेरी पूरी टीम एक साथ कह रही है कि हम एक इकाई के तौर पर यहां पहुंचे हैं और इकाई के तौर पर ही खेलेंगे। इस टीम में फूट संबंधी खबरें बेतुकी हैं।"

धौनी ने कहा कि उनके और सहवाग के बीच किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। कप्तान ने कहा, "मेरे और सहवाग के बीच किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। यह बेकार और गैरजिम्मेदार लोगों द्वारा फैलाई गई अफवाह है। हमारे प्रशंसकों और समर्थकों को यह मान लेना चाहिए कि हम एक इकाई के तौर पर खेलते हुए खिताब की रक्षा का प्रयास करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+