गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मैच में हमवतन पारिजा मालू को सीधे सेटों में 7-5, 6-2 से हराने वाली अंकिता ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में दक्षिण कोरिया की क्वालीफाईंग खिलाड़ी सून मी सियो को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित किया।
खिताबी मुकाबले में अंकिता की भिड़ंत चीन की चुन यान हे से होगा। हे ने जापान की एनास्तासिया मल्होत्रा के सेमीफाइनल मुकाबले के बीच से हटने के बाद फाइनल में खेलने की योग्यता हासिल की। खेल रोके जाने तक वह 1-6, 1-2 से पिछड़ रही थीं।
इससे पहले अंकिता ने अपनी बड़ी बहन साना भांबरी के साथ युगल मुकाबले का खिताब जीता। अंकिता और साना ने कोरिया की सियो और जुंग यून सिन को 6-4, 2-6, 10-1 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।