ट्वेंटी-20 विश्व कप: अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं मैकलम
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के साथ बातचीत में मैकलम ने कहा, "आईपीएल में कप्तानी करने के बाद मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। मुझे सिर्फ क्रिकेट के बारे में ही नहीं बल्कि दबाव में खेलने के बारे में बहुत ज्ञान हुआ है।" आईपीएल वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं।
मैकलम का कहना है कि इस विश्व कप के लिए उन्होंने खुद को तैयार किया है। वह इस विश्व कप में अपने और अपनी टीम के अच्छे प्रदर्शन को लेकर आशावान हैं।
वह कीवी कप्तान डेनियल विटोरी की उस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि इस विश्व कप में शीर्ष के चार बल्लेबाज अहम भूमिका निभाएंगे। मैकलम का कहना है कि जेसी राइडर, मार्टिन गुपटिल, रॉस टेलर और वह खुद किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं।
मैकलम अपनी टीम के अलावा आस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को भी इस विश्व कप का खिताबी दावेदार मानते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications