भविष्य का फैसला करने के लिए समय चाहते हैं सायमंड्स
वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स' के मुताबिक सायमंड्स शनिवार सुबह अपने गृहनगर ब्रिस्बेन पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैं अपने दोस्तों और परिजनों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद अपने करियर के आगे के सफर के बारे में फैसला करूंगा। मेरे लिए यह अच्छी घटना नहीं है लेकिन जो हुआ उसे लेकर मैं ज्यादा कुछ बात नहीं करना चाहता।"
पूरे घटनाक्रम के दौरान सायमंड्स के लिए एकमात्र अच्छी खबर यह रही कि उनकी प्रांतीय टीम क्वींसलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्राहम डिक्सन भी उनसे मिलने हवाई अड्डे पर पहुंचे।
डिक्सन ने कहा कि वह चाहते हैं कि सायमंड्स क्वींसलैंड बुल्स के लिए खेलते रहें। हवाई अड्डे से निकलने के बाद सायमंड्स क्वींसलैंड के अपने क्रिकेटर साथी जो डावेस की कार में बैठकर अपने घर की ओर चल दिए।
सायमंड्स को इंडियन प्रीमियर लीग और चैंपियंस लीग में हिस्सा लेना है। चैंपियंस लीग में उनकी प्रांतीय टीम क्वींसलैंड को भी खेलना है, लिहाजा सायमंड्स कोई भी फैसला करने से पहले इन दो आयोजनों को जरूर ध्यान में रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications