ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड को चौंकाने के लिए आमिर को आजमाएगा पाकिस्तान
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने टीम प्रबंधन के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पाकिस्तानी रणनीतिकार आमिर को अंतिम-11 में शामिल करके इंग्लैंड को चौंकाना चाहते हैं। वैसे आमिर को मौका देने का मुख्य मकसद आक्रमण पंक्ति को मजबूत करना है, जो दो अभ्यास मैचों में पूरी तरह नाकाम रही थी।
कोच इंतिखाब आलम ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के साथ खेले गए अभ्यास मैचों में आमिर के प्रदर्शन को लेकर संतोष जाहिर किया है। आलम ने कहा, "आमिर एक बेहद प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। वह इंग्लैंड को चौंका सकते हैं। हम उन्हें अंतिम-11 में शामिल करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।"
विश्व के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में एक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भी आमिर की प्रतिभा की तारीफ की है। अकरम ने कहा है कि आमिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा सकते हैं।
बड़े-बड़े दिग्गजों से मिल रही तारीफ ने आमिर को हैरान कर दिया है लेकिन इसके बावजूद वह अपने पैर जमीन पर टिकाए हुए हैं। आमिर ने कहा कि वह 'वसीम भाई' जैसे दिग्गजों के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications