सैंप्रास के रिकार्ड की बराबरी करना चाहेंगे फेडरर
विश्व के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में एक माने जाने वाले सैंप्रास ने अपने ओजस्वी करियर के दौरान कुल 14 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते थे। फेडरर अब तक 13 खिताब जीत चुके हैं। 2008 उनके लिए अच्छा नहीं रहा था क्योंकि उस वर्ष स्पेन के राफेल नडाल ने उन्हें सिर्फ एक ग्रैंड स्लैम (अमेरिकी ओपन) जीतने दिया था।
नडाल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ही बाहर हो चुके हैं, लिहाजा इस बार फेडरर के पास सैंप्रास के रिकार्ड की बराबरी करने का सुनहरा अवसर होगा। नडाल को सोल्डरलिंग ने हराया था।
फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के बाद फेडरर साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन का खिताब जीतकर सैंप्रास को पीछे भी छोड़ सकते हैं क्योंकि उन्हें ग्रास कोर्ट का बेताज बादशाह माना जाता है, जबकि नडाल क्लेकोर्ट पर ही अपने सर्वश्रेष्ठ फार्म में होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications