इस मैच का आयोजन भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से होना था लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस मैच को संक्षिप्त कर दिया जाएगा।
ट्वेंटी-20 विश्व कप के दूसरे संस्करण का यह दूसरा मैच है। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच नीदरलैंड्स ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर भारी उलटफेर किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।