इस मैच का आयोजन भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से होना था लेकिन बारिश के कारण आई बाधा के बाद इसे तीन घंटे विलंब से शुरू किया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया है। इसे सुखाने का क्रम अभी भी जारी है।
न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में अपने नियमित कप्तान डेनियल विटोरी के बगैर ही मैदान में उतरेगी। विटोरी के कंधे में चोट है।
ट्वेंटी-20 विश्व कप के दूसरे संस्करण का यह दूसरा मैच है। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में नीदरलैंड्स ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर भारी उलटफेर किया था।
टीमें इस प्रकार हैं :
न्यूजीलैंड -ब्रेंडन मैक्लम, जेसी राइडर, मार्टिन गुपटिल, स्कॉट स्टायरिश, जैकब ओरम, पीटर मैक्ग्लाशन, जेम्स फ्रेंकलिन, नेथन मैक्लम, इयान बटलर, इयान ओ' ब्रायन। नील ब्रूम 12वें खिलाड़ी हैं।
स्कॉटलैंड - गेविन हेमिल्टन, फ्रेजर वॉट्स, केइल कोएत्जर, नवदीप पूनिया, कोलिन स्मिथ, रेयान वॉटसन, नील मैक्लम, क्रेग राइट, गार्डन ड्रूमंड, जान स्टैंडर, नील मैक्लियोन। रिची बेरिंगटन 12वें खिलाड़ी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।