सीएबी की कार्यकारिणी समिति की एक बैठक के बाद इसके अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने पत्रकारों को बताया कि नवीनीकरण का काम शीघ्र ही आरंभ होगा।
अहमदाबाद की कंपनी ने इडेन क्लब हाउस का निर्माण किया है और बर्ट हिल ने तमिलनाडु विधानसभा का डिजाइन तैयार किया था।
भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले विश्व कप 2011 में एक प्रमुख आयोजन स्थल इडेन गार्डन्स में आईसीसी की शर्तो के अनुसार कई सुविधाओं का निर्माण किया जाना है।
क्रिकेट विश्व कप 1987 के फाइनल के आयोजन स्थल इडेन में मुख्य मैदान से बाहर दो अभ्यास सुविधाएं, बकेट सीटें, एक स्वीमिंग पूल, खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम के विपरीत दिशा में एक नया प्रेस सेंटर और मैच अधिकारियों के लिए अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जाना है।
सूत्रों के अनुसार संपूर्ण निर्माण पर 50 करोड़ रुपये से 80 करोड़ रुपये के बीच खर्च आएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और सीएबी के खर्च को बराबर-बराबर वहन करने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।