बारिश के कारण लगभग तीन घंटे बर्बाद होने के बाद कुल 14 ओवरों तक सीमित किए गए इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित सात ओवरों में चार विकेट पर 89 रन बनाए।
रेयान वॉटसन ने 10 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 27 रन बनाए जबकि केइल कोएत्जर ने 15 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रनों का योगदान दिया।
नवदीप पूनिया 15 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर रन आउट हुए। कोलिन स्मिथ खाता नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड की ओर से इयान बटलर ने दो ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*