टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने रेयान वॉटसन (27), केइल कोएत्जर (33) और नवदीप पूनिया (27) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित सात ओवरों में चार विकेट पर 89 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने कप्तान ब्रेंडन मैक्लम (18) और जेसी राइडर (31) के बीच पहले विकेट के लिए जोड़े गए 51 रनों की बदौलत छह ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैक्लम ने सात गेंदों पर चार चौके लगाए जबकि राइडर ने 12 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए। रॉस टेलर 10 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर स्कॉट स्टायरिश (8) के साथ नाबाद लौटे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*