आस्ट्रेलिया का पहला विकेट एक रन के कुल योग पर शेन वॉटसन के रूप में गिरा। वॉटसन खाता भी नहीं खोल पाए थे कि जेरोम टेलर ने उन्हें रामनरेश सरवन के हाथों कैच करा दिया।
इसके बाद कुल योग में अभी एक ही रन जुड़ा था कि टेलर ने कप्तान रिकी पोंटिंग को भी चलता कर दिया। पोंटिंग भी खाता नहीं खोल सके। टेलर ने ये दोनों विकेट मैच के पहले ओवर में चटकाए।
खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने तीन ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए थे। डेविड वार्नर नौ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि माइकल क्लार्क ने दो रन बनाए थे।
विश्व कप के दूसरे संस्करण का यह तीसरा मैच है। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में नीदरलैंड्स ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर भारी उलटफेर किया था। शनिवार को ओवल मैदान पर ही खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।