शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में दक्षिण कोरिया की क्वालीफाईंग खिलाड़ी सून मी सियो को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित करने वाली अंकिता ने शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में चीन की चुन यान हे को हराया।
दो साल बाद कोई आईटीएफ खिताब जीतने के प्रयास के तहत अंकिता ने हे को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से पराजित किया। हे जापान की एनास्तासिया मल्होत्रा के सेमीफाइनल मुकाबले के बीच से हटने के बाद फाइनल पहुंचीं थीं।
अंकिता ने अपनी बड़ी बहन साना भांबरी के साथ शुक्रवार को युगल मुकाबले का खिताब जीता था। अंकिता और साना ने कोरिया की सियो और जुंग यून सिन को 6-4, 2-6, 10-1 से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।