ट्वेंटी-20 विश्व कप : आस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे (लीड-4)

By Staff

खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने 15 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए थे। डेविड वार्नर 51 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि डेविड हसी ने 10 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाए थे।

आस्ट्रेलिया ने मात्र 15 रन के कुल योग पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद वार्नर ने ब्रैड हेडिन (24) के साथ चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़कर अपनी टीम को मुश्किलों से उबारा। हेडिन चौथे विकेट के रूप में 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाकर पेवेलियन लौटे।

आस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट माइकल क्लार्क (2) के रूप में गिरा था। क्लार्क को फिडेल एडवर्ड्स ने सुलेमान बेन के हाथों कैच कराया।

इससे पहले आस्ट्रेलिया ने मात्र दो रन के कुल योग पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। आस्ट्रेलिया का पहला विकेट एक रन के कुल योग पर शेन वॉटसन के रूप में गिरा था।

वॉटसन खाता भी नहीं खोल पाए थे कि जेरोम टेलर ने उन्हें रामनरेश सरवन के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद कुल योग में अभी एक ही रन जुड़ा था कि टेलर ने कप्तान रिकी पोंटिंग को भी चलता कर दिया। पोंटिंग भी खाता नहीं खोल सके। टेलर ने ये दोनों विकेट मैच के पहले ओवर में चटकाए।

विश्व कप के दूसरे संस्करण का यह तीसरा मैच है। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में नीदरलैंड्स ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर भारी उलटफेर किया था। शनिवार को ओवल मैदान पर ही खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, June 6, 2009, 7:53 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+