लंदन, 6 जून (आईएएनएस)। ऐतिहासिक लार्डस मैदान पर शुक्रवार को खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के पहले मैच में नीदरलैंड ने मेजबान इंग्लैंड पर चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
नीदरलैंड को जीत के लिए 163 रन बनाने थे और उसने यह लक्ष्य निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। नीदरलैंड की ओर से टॉम डी ग्रूथ ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 162 रन बनाए। ल्यूक राइट इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 71 बना बनाए। रवि बोपारा ने भी 46 रनों का योगदान दिया। नीदरलैंड के ग्रूथ को मैन ऑफ दे मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*