टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम ने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (63) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।
आस्ट्रेलिया की ओर से डेविड हसी ने भी 27 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा ब्रैड हेडिन ने 24 रन बनाए। माइकल हसी 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज की ओर से जेरोम टेलर, फिडेल एडवर्ड्स और ड्वेन ब्रावो ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।