ट्वेंटी-20 विश्व कप: पहले ही मैच में नीदरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर (लीड-1)
टूर्नामेंट के पहले ही मैच में पहला बड़ा उलटफेर उस समय हुआ जब क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले ऐतिहासिक लार्ड्स के मैदान पर नीदरलैंड ने अंतिम गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को चार विकेट से पटखनी दे दी।
जीत के लिए 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड ने छह विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर से टॉम डी ग्रूथ ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
इससे पहले नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। इंग्लैंड को उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों रवि बोपारा और ल्यूक राइट ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों के बीच टूर्नामेंट की पहली शतकीय साझेदारी (102 रन) हुई।
इन दोनों की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। राइट इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 71 बना बनाए। बोपारा ने भी 46 रनों का योगदान दिया। नीदरलैंड के ग्रूथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications