इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) द्वारा स्थापित किए जाने के तौर तरीके को लेकर गंभीर आलोचना का सामना कर रहे एचआई के अधिकारियों ने आनन फानन में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन बुला कर इस आशय की घोषणा कर दी कि एफआईएच ने एचआई को अपनी मंजूरी दे दी है।
एचआई के अधिकारियों ने यह भी कहा कि संस्था की नई कमेटी का चुनाव तीन महीने के भीतर करा लिया जाएगा।
आईओए के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को भेजे पत्र में एफआईएच की ओर से कहा गया है, "भारत में पुरुष व महिला हाकी की देखरेख के लिए इकलौती संस्था गठित करने के लिए हम आपको बधाई देना चाहेंगे।"
पत्र में कहा गया है, "दिल्ली में वर्ष 2010 में सात से 20 मार्च तक पुरुषों का हाकी विश्वकप आयोजित करना अनिवार्य था।"
पत्र में कहा गया है, "औपचारिकता के लिए एफआईएच को आईओए की ओर से इस आशय के एक पत्र की जरूरत थी कि एनओसी (नेशनल ओलंपिक कमेटी) ने हाकी इंडिया को मंजूरी दे दी है। लेकिन एफआईएच ने इस औपचारिकता को दरकिनार करते हुए एचआई को अपनी मंजूरी दे दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।