नीदरलैंड्स के बल्लेबाज ज्यूडिरिंट 11 और टाम डी ग्रूथ 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। कर्वजी एक और डेरन 20 रन बनाकर आउट हुए।
इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए और नीदरलैंड्स के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड की टीम को 10 अतिरिक्त रन मिले।
इंग्लैंड की ओर से ल्यूक राइट और रवि बोपारा ने शानदार बल्लेबाजी की। राइट ने 49 गेंदों में आठ चौके की मदद से 71 और रवि बोपारा ने 34 गेंदों में पांच चौके की मदद से 46 रन बनाए। पॉल कोलिगंवुड 11, ओवेस शाह पांच, इयोन मोर्गन छह रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। रॉबर्ट की 10 और जेएस फोस्टर रन बनाकर नाबाद रहे।
नीदरलैंड्स की ओर से रेयान टेन डोशाते सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट हासिल किए। एडगर शिफरली, पीटर बोरन और पीटर सेलर को एक-एक विकेट मिले। शिफरली ने चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट, बोरन ने चार ओवर में 31 रन देकर एक विकेट और पीटर सेलर ने चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया। डिर्क नैन्स ने चार ओवर में 23 दिए।
इससे पहले नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।