कीवी टीम की फिर शान बढ़ाएंगे शेन बांड
वेलिंग्टन, 7 जून (आईएएनएस)। इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के साथ अनुबंध करने की वजह से राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिए गए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बांड एक बार फिर देश के लिए खेलने को तैयार हैं।
बांड के अलावा डैरिल टफी और क्रेग मैकमिलन भी आईसीएल के साथ जुड़ गए थे। इसी वजह से 'न्यूजीलैंड क्रिकेट' (एनजेडसी) ने 18 महीनों के लिए इनके राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने पर रोक लगा दी थी।
अब इन तीनों खिलाड़ियों ने आईसीएल से अपने संबंध तोड़ लिए हैं। स्थानीय समाचार पत्र 'डोमिनियन पोस्ट' ने रविवार को खबर दी कि बांड और टफी का चयन अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाने वाली राष्ट्रीय टीम के लिए हो सकता है।
एनजेडसी के मुख्य कार्यकारी जस्टिन वान ने कहा, "मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि मैकमिलन, बांड और टफी के कानूनी प्रतिनिधियों ने इस बात की सूचना दी है कि इन खिलाड़ियों ने आईसीएल से नाता तोड़ लिया है।"
वान भी बांड के चयन को लेकर आशावान दिखे। उन्होंने कहा कि बांड नेट्स में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और इसकी कोई संभावना नहीं दिखती कि टीम में उनका चयन न हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications