सायमंड्स में अभी भी ट्वेंटी-20 क्रिकेट बाकी : लेहमन
लंदन, 7 जून (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण की विजेता टीम डेक्कन चार्जर्स के कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेरेन लेहमन का कहना है कि एंड्रयू सायमंड्स में अभी भी ट्वेंटी-20 का क्रिकेट बचा हुआ है।
अनुशासनहीनता की वजह से सायमंड्स को हाल ही में आस्ट्रेलियाई टीम से बाहर कर दिया गया है। इस वजह से ट्वेंटी-20 विश्व कप के शुरू होने से पहले ही उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा।
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द एज' के साथ बातचीत में लेहमन ने कहा, "सायमंड्स के साथ हमें (डेक्कन) कोई समस्या नहीं है। मैं इतना जानता हूं कि वह खुश हैं, स्वस्थ हैं और अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। उनमें ट्वेंटी-20 का क्रिकेट अभी भी बचा हुआ है।" ज्ञात हो कि सायमंड्स आईपीएल में डेक्कन के लिए खेलते हैं।
लेहमन 'आस्ट्रेलियन क्रिकेटर एसोसिएशन' के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल के दौरान सायमंड्स बेहद अनुशासित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications