स्थानीय समाचार पत्र 'द टाइम्स' को दिए साक्षात्कार 60 वर्षीय ओल्ड ने कहा, "मुझे भारत जाना पसंद था। मुझे भारतीय व्यंजनों का शौक है। भारत के लोग बहुत दोस्ताना व्यवहार वाले हैं। वहां लोग अपनी टीम का पूरा समर्थन करते हैं लेकिन जब दूसरी टीम अच्छा खेलती है तो भारतीय उसको भी सराहते हैं।"
मौजूदा क्रिकेट के बारे में ओल्ड का कहना है कि आज के समय में बहुत ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच हो रहे हैं और इस वजह से खिलाड़ियों को मौसम अनुकूल न होने पर भी खेलना पड़ता है।
गौरतलब है कि ओल्ड ने वर्ष 1973 से 1981 के दौरान खेले कुल 46 टेस्ट मैचों में 143 विकेट और 32 एकदिवसीय मैचों में 45 विकेट अपने नाम किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।