समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उनके कोच और चाचा टोनी नडाल ने कहा कि नडाल उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लेंगे।
दर्द की वजह से ही लंदन में सोमवार से आरंभ हो रहे क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।
टोनी ने कहा, "हम बार्सिलानो जाएंगे और देखेंगे कि समस्या क्या है। उनके क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में खेलने की कोई संभावना नहीं है। "
गौरतलब है कि फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में नडाल को स्वीडन के रॉबिन सोडरलिंग ने हरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।