ब्यूनस आयर्स, 7 जून (आईएएनएस)। तेज तर्रार स्ट्राइकर लियोनेल मैसी ने स्वीकार किया है कि ब्यूनस आयर्स में कोलंबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्जेटीना ने अच्छे खेल का प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन चूंकि अर्जेटीना ने यह मैच जीत लिया, इसकी मुझे खुशी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मैसी ने कहा, "हमारा लक्ष्य मैच जीतना और विश्व कप के लिए क्वोलिफाई करना था और हमने उस लक्ष्य को प्राप्त किया।"
बार्सिलोना के इस स्टार खिलाड़ी ने कहा कि अर्जेटीना की जीत बेहद महत्वपूर्ण थी लेकिन उसने बहुत ही खराब खेल खेला।
मैसी की बातों से उनके सहयोगी जुआन सेबेस्टियन वेरोन भी सहमत दिखे। उन्होंने कहा, "हम और अच्छा खेल सकते थे लेकिन इस मैच में हमें तीन अंक प्राप्त करने थे।"
टीम के कोच डिएगो माराडोना ने अपनी टीम की जीत को शानदार बताया। उन्होंने एक मुश्किल प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ दृढ़ता से खेलने के लिए खिलाड़ियों की प्रशंसा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।