ट्वेंटी-20 विश्व कप : स्कॉटलैंड ने टॉस जीता, क्षेत्ररक्षण का फैसला
टॉस हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा कि वह यदि टॉस जीतते तो वह भी पहले क्षेत्ररक्षण करना ही पसंद करते।
दक्षिण अफ्रीका का इस विश्व कप में आज पहला मुकाबला है और वह जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी जबकि स्कॉटलैंड एक मैच खेल चुकी है और न्यूजीलैंड के हाथोंे सात विकेटों से पराजित हो चुकी है। स्कॉटलैंड की टीम भले ही अपना पहला मैच मैच हार गई थी लेकिन उसका प्रदर्शन शानदार रहा था। इसलिए दक्षिण अफ्रीकी टीम इसे कतई कम आंककर मैदान पर नहीं उतरेगी। बहरहाल, स्कॉटलैंड के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :-
दक्षिण अफ्रिका :- ग्रीम स्मिथ (कप्तान), यूसुफ अब्दुल्ला, अब्राहम डीविलियर्स, हर्शेल गिब्स, एल्बी मोर्कल, जस्टिन ओनटांग, रोबिन पेरेरसन, रूएलोफ वान डी मर्वे, जोहान बोथा, मार्क बाउचर, जीन पॉल डुमिनी, जैक्स कालिस, मोर्न मोकेल, वायने वार्नेल और डेल स्टेन।
स्कॉटलैंड :-गेविन हेमिल्टन (कप्तान), केइल कोएटजर, कैलम मैकलियान, नवदीप पूनिया, कोलिन स्मिथ, रेयान वॉटसन, क्रेग राइट, रिची बेरिंगटन, गॉर्डन डूमोंड, नील मैक्लम, डेवाल्ड नील, ग्लेन रोजर्स, जान स्टैंडर, फ्रेजर वॉट्स और जॉन बलेन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications