ट्वेंटी-20 विश्व कप : पहले पांच ओवरों में दक्षिण अफ्रीका के 48 रन (लीड-1)
ओवल, 7 जून (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप के पांचवें मैच में दक्षिण अफ्रीका और स्कॉटलैंड के बीच ओवल क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करती हुई दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले पांच ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 48 रन बना लिए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए जैक्स कैलिस और कप्तान ग्रीम स्मिथ ने पारी की शुरुआत की। कैलिस ने एक छोर पर तेजी से रन बटोरने का प्रयास किया जबकि स्मिथ उनका साथ दे रहे थे। पहले पांच ओवर का खेल समाप्त होने तक कैलिस ने तेजी से 17 गेंदों पर 38 रन और स्मिथ 14 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद थे।
स्कॉटलैंड ने इससे पहले टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका का इस विश्व कप में आज पहला मुकाबला है और वह जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी जबकि स्कॉटलैंड एक मैच खेल चुकी है और न्यूजीलैंड के हाथोंे सात विकेटों से पराजित हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications