For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 विश्व कप : स्कॉटलैंड की हालत पतली, 4 विकेट गिरे (लीड-5)

By Staff

स्कॉटलैंड के बल्लेबाज कोएत्जर 14 और मैक्लम सात रन बनाकर खेल रहे हैं। स्कॉटलैंड की ओर से आउट होने वाले चारों बल्लेबाज दहाई अंक को पार नहीं कर सके। हेमिल्टन 5, वाटसन 4 रन ही बना सके तो पूनिया और स्मिथ शून्य पर आउट हुए।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेटों के नुकसान पर 211 रन बनाकर स्कॉटलैंड के सामने पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया है। स्कॉटलैंड को यह मैच जीतने के लिए 212 रन बनाने होंगे।

अब्राहम डीविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक 79 रन बनाए। उन्होंने 34 गेंदों का सामना किया और 5 चौकों व 6 छक्कों की मदद से तेजी से ये रन बटोरे। वह अंत तक नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए जैक्स कैलिस और कप्तान ग्रीम स्मिथ ने पारी की शुरुआत की। कैलिस ने 48 रनों की उम्दा पारी खेली और सिर्फ दो रनों से वह अपने अर्धशतक से चूक गए। कैलिस के रूप में ही दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा। कप्तान ग्रीम स्मिथ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए दोनों ने 87 रन जोड़े। स्मिथ के रूप में स्कॉटलैंड को दूसरी सफलता मिली। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर वह आउट हुए। उन्होंने 38 रन बनाए।

गिब्स के रूप में स्कॉटलैंड को तीसरी सफलता मिली। उन्होंने 16 रन बनाए और कप्तान वाटसन के शिकार हुए। ए. मोर्कल ने 24 और मार्क बाउचर ने अपनी टीम के लिए 2 रनों का योगदान दिया।

स्कॉटलैंड की ओर से आर. एम. हक और गॉर्डन डूमोंड ने दो-दो और वाटसन को एक विकेट मिले।

स्कॉटलैंड ने इससे पहले टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका का इस विश्व कप में आज पहला मुकाबला है और वह जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी जबकि स्कॉटलैंड एक मैच खेल चुकी है और न्यूजीलैंड के हाथोंे सात विकेटों से पराजित हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+