ट्वेंटी-20 विश्व कप: युवराज और ओझा रहे भारतीय जीत के नायक (लीड-1)

By Staff

भारतीय टीम ने पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश पर 25 रनों की जीत दर्ज की तो इसका सबसे बड़ा श्रेय इन्हीं दोनों खिलाड़ियों को जाता है। इस जीत में सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की सूझबूझ से भरी 50 रनों की पारी का भी अहम योगदान रहा।

बांग्लादेश जब 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों तमीम इकबाल और जुनैद सिद्दीक ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के आगे भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान भी संघर्ष करते नजर आए। यही हाल इरफान पठान का भी रहा।

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भारत को पहली कामयाबी जरूर दिलाई लेकिन बांग्लादेशी बल्लेबाजी की कमर तोड़ने का काम ओझा ने किया। उन्होंने अपनी फिरकी का ऐसा जाल फेंका कि उसमें एक-एक करके बांग्लादेश के चार बल्लेबाज फंस गए। ओझा ने चार विकेट झटकने में महज 21 रन खर्च किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

इससे पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और गंभीर व रोहित शर्मा ने उनके इस निर्णय को सही साबित किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। रोहित (36 रन) के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे धौनी विकेट पर देर तक जमे रहे लेकिन इसका पूरा फायदा नहीं उठा सके और तेज खेलने के प्रयास में उन्हें 26 रनों के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौटना पड़ा।

धौनी के आउट होने के बाद युवराज ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 18 गेंदों पर 41 रन जड़कर बांग्लादेशी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी में चार छक्के और तीन चौके शामिल थे। उनकी और गंभीर की पारी की बदौलत ही भारत 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रनों का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश की ओर से नईम इस्लाम ने दो विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Sunday, June 7, 2009, 8:52 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+