समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शनिवार को खेले गए गए मैच में जापान ने उज्बेकिस्तान पर 1-0 की जीत दर्ज की और विश्व में अपनी जगह पक्की कर ली। जापान की ओर से शिंजी ओकाजाकी ने खेल के नौवें मिनट में निर्णायक गोल दागा।
आस्ट्रेलिया और कतर के बीच खेला गया मैच बगैर किसी नतीजे के खत्म हुआ। इस मैच से आस्ट्रेलिया को जरूरी अंक मिले और वह विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर गया।
उधर, दक्षिण कोरिया ने भी संयुक्त अरब अमीरात पर 2-0 की जीत दर्ज की। इसके साथ ही वह भी विश्व के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहा।
गौरतलब है कि फुटबाल विश्व कप अगले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*