Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फेडरर ने फ्रेंच ओपन का खिताब जीता

फेडरर ने फाइनल में सोडरलिंग को 6-1, 7-6 (7-1), 6-4 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के पीट सैंप्रास के सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रिकार्ड की बराबरी कर ली।

सेमीफाइनल मुकाबले में फेडरर ने अर्जेटीना के जुआन डेल पोत्रो को 3-6, 7-6 (7-2), 2-6, 6-1, 6-4 से पराजित किया था।

विश्व के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में एक माने जाने वाले सैंप्रास ने अपने ओजस्वी करियर के दौरान कुल 14 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते थे। अब फेडरर के नाम भी 14 खिताब दर्ज हो गए। 2008 हालांकि फेडरर के लिए अच्छा नहीं रहा था क्योंकि उस वर्ष स्पेन के राफेल नडाल ने उन्हें सिर्फ एक ग्रैंड स्लैम (अमेरिकी ओपन) जीतने दिया था।

इस बार नडाल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ही बाहर हो चुके थे, लिहाजा इस बार फेडरर के पास सैंप्रास के रिकार्ड की बराबरी करने का सुनहरा अवसर था। नडाल को सोडरलिंग ने हराया था।

फेडरर अब साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन का खिताब जीतकर सैंप्रास को पीछे भी छोड़ सकते हैं क्योंकि उन्हें ग्रास कोर्ट का बेताज बादशाह माना जाता है, जबकि नडाल क्लेकोर्ट पर ही अपने सर्वश्रेष्ठ फार्म में होते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+