ट्वेंटी-20 विश्वकप : इंग्लैंड ने 10 ओवर में 90 रन बनाए (लीड-2)
इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 36 और ओवैस शाह 20 गेंदों में दो चौके की मदद से 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड का पहला विकेट रवि बोपारा के रूप में गिरा। बोपारा ने छह गेंदों में पांच रन बनाए। ल्यूक राइट ने 16 गेंदों में एक छक्के और छह चौके की मदद 34 रन बनाए।
उल्लेखनीय है कि विश्व कप के दूसरे संस्करण में रविवार को ओवल मैदान पर ही खेले गए पांचवे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने स्कॉटलैंड को 130 रनों से पराजित किया।
शनिवार को तीन मैच खेले गए थे जिसमें चौथे मैच में भारत ने बांग्लादेश को, तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया को और न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को पराजित किया था। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में नीदरलैंड्स ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर भारी उलटफेर किया था।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :-
पाकिस्तान : यूनुस खान, फवद आलम, कामरान अकमल, मोहम्मद आमिर, सलमान बट्ट, शाहजाद हसन, सोहेल तनवीर, यासिर अराफात, अहमद शाहजाद, इफ्तिखार अंजुम, मिस्बाह-उल-हक, सईद अजमल, शाहिद अफरीदी, उमर गुल।
इंग्लैंड : पॉल कोलिगंवुड, रवि बोपारा, जेम्स फ्रेजर, दमित्रि मास्कारेनहास, ग्राहम नेपियर, आदिल राशिद, रेयान साइडबॉटम, ल्यूक राइट जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, रॉबर्ट की, इयोन मोर्गन, केविन पीटरसन, ओवेस शाह, ग्रीम स्वान।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications