ट्वेंटी-20 विश्व कप: इंग्लैंड के लिए करो या मरो की स्थिति
लंदन, 7 जून (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स जैसी कमजोर आंकी जा रही टीम से हारने वाली इंग्लैंड की टीम के लिए रविवार को ओवल क्रिकेट मैदान पर पाकिस्तान से भिड़ना है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा।
इंग्लैंड के लिए मुश्किल यह है कि ट्वेंटी-20 के पिछले विश्व कप की उपविजेता रही पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड्स की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत है। अगर इस मैच में इंग्लैंड से जरा भी चूक होती है तो उसे अपने ही घर में भारी शर्मिदगी झेलनी पड़ सकती है।
विश्व कप में पाकिस्तान को आज अपना पहला मैच खेलना है। उसकी कोशिश होगी कि वह जीत के साथ श्रृंखला का आगाज करे। यही वजह है कि इंग्लैंड को मात देने के लिए वह कड़ी तैयारियों में जुटी हुई है। पाकिस्तानी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को मैदान में उतारने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि ऐतिहासिक लार्डस मैदान पर शुक्रवार को खेले गए टूर्नामेंट के पहले मैच में नीदरलैंड्स ने मेजबान इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर बड़ी उलेटफेर की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications