ट्वेटी-20 विश्व कप : भारत ने बांग्लादेश को दिया 181 रनों का लक्ष्य (लीड-4)
भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इरफान पठान तीन गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 और यूसुफ पठान एक गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 46 गेंदों में चार चौके की मदद से 50 और युवराज सिंह ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 18 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 41 रन बनाए। कप्तान धौनी ने 21 गेंदों में एक छक्के की मदद से 26 और रोहित शर्मा ने 23 गेंदों में दो छक्के और तीन चौके की मदद से 36 रन बनाए। सुरेश रैन 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए।
बांग्लादेश के गेंदबाज नईम इस्लाम को दो विकेट मिला। साकिब अल हसन, शहादत हुसैन और रुबेल हुसैन को एक-एक सफलता मिली।
विश्व कप के दूसरे संस्करण के तीसरे मैच में शनिवार को वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से पराजित कर दिया। शनिवार को ओवल मैदान पर ही खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को सात विकेट से पराजित किया। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में नीदरलैंड्स ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर भारी उलटफेर किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications