वैसे दक्षिण अफ्रीकी टीम को हर मायने में स्कॉटलैंड से बेहतर कहा जा सकता है। ग्रीम स्मिथ की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम में हर्शल गिब्स, ए. बी. डिविलियर्स, एल्बी मोर्कल, जीन पॉल डुमिनी और जैक्स कालिस जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं। टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी डेल स्टेन जैसे तेज गेंदबाज के रहते काफी मजबूत दिखता है।
दूसरी ओर स्कॉटलैंड के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है और यह बात दक्षिण अफ्रीकी टीम को भी मालूम है। शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ स्कॉटलैंड ने सात ओवरों के खेल में 89 रन जड़ दिए थे। हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस लिहाज से दक्षिण अफ्रीकी टीम स्कॉटलैंड को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।