लेकर्स ने रविवार को खेले गए दूसरे दौर के खिताबी मुकाबले में मैजिक को 101-96 से पराजित किया। लेकर्स के लिए ब्रायंट ने 29 अंक जुटाए जबकि पाउ गैसोल ने 24 अंकों का योगदान दिया।
सात दौर के खिताबी मुकाबले के अगले तीन दौर ओर्लाडो की मेजबानी में खेले जाएंगे। ये मुकाबले एमवे एरेना में होंगे। खिताब पर कब्जा करने के लिए लेकर्स को और दो दौर के मैच जीतने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।