इंग्लैंड को बुधवार को विश्व कप क्वालीफाईंग मुकाबले में एंडोरा से भिड़ना है। यह मैच जीतकर वह 2010 में दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले अगले विश्व कप में खेलने की योग्यता हासिल कर लेगा।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' से बातचीत के दौरान रूनी ने कहा, "अपनी टीम को विश्व कप जीतते देखना मेरा सपना है। मेरा क्या, यह हर एक खिलाड़ी का सपना है। इससे बड़ा टूर्नामेंट और कोई नहीं। बुधवार को अगर हम जीतते हैं तो हम विश्व कप के काफी करीब पहुंच जाएंगे।"
इंग्लैंड ने शनिवार को खेले गए क्वालीफाईंग मुकाबले में कजाकिस्तान को 4-0 से पराजित किया था। ग्रुप-6 में इंग्लैंड की यह लगातार छठी जीत थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।