ट्वेंटी-20 विश्व कप : जांसटन ने सिद्दीकी को सस्ते में लौटाया (लीड-1)
आयरलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट जांसटन ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर 15 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी (13) को जेरेमी ब्रे के हाथों कैच कराया।
खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने पांच ओवर की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए थे। तमीम इकबाल 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान मोहम्मद अशरफुल ने नौ गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन रन बनाए थे।
आयरलैंड की टीम अपना पहला मैच खेल रही है जबकि बांग्लादेश की टीम का यह दूसरा मैच है। पहले मैच में उसे भारत के हाथों 25 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
ग्रुप-ए में आयरलैंड और बांग्लादेश के साथ भारत भी है। भारत अपना एक मैच जीतकर तालिका में सबसे ऊपर है। उसका दूसरा मैच 10 जून को आयरलैंड से होना है।
यह मैच जीतकर आयरलैंड की टीम सुपर-8 में पहुंच सकती है। दूसरी ओर, हार की सूरत में बांग्लादेश को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications