ट्वेंटी-20 विश्व कप : आयरलैंड को मिला 138 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 137 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मशरफे मुर्तजा ने 17 गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके की मदद से सर्वाधिक 33 रन बनाए जबकि तमीम इकबाल ने 22 रनों का योगदान दिया।
इसके अलावा कप्तान मोहम्मद अशरफुल और मुश्फिकुर रहीम ने 14-14 तथा रकीबुल हसन और जुनैद सिद्दीकी ने भी 13-13 रनों की पारी खेली। आयरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज ट्रेंट जांसटन सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए। जांसटन ने अपने खाते के चार ओवरों में मात्र 20 रन खर्च किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications