पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम ने केविन पीटरसन के शानदार 58 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 185 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 137 रन ही बना सकी। कप्तान यूनुस खान ने सर्वाधिक 46 रनों की नाबाद पारी खेली। इंगलैंड के ल्यूक राइट को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*