भारत को 20 देशों के इस टूर्नामेंट में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दिवाकर ने 15वें, 18वें, 29वें और 66वें मिनट में गोल किए। इसके अलावा स्ट्राइकर दानिश मुज्तबा ने पांचवें, 51वें और 55वें मिनट में गोल दागे।
भारत के लिए धर्मवीर सिंह ने 26वें, मंदीप अंतिल ने 29वें और विवेक ने 47वें मिनट में भी गोल किए। भारत का अगला मैच मंगलवार को न्यूजीलैंड के साथ होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।