टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 137 रन बनाए थे। जवाब में खेलते हुए आयरलैंड की टीम ने नील ओ' ब्रायन (40) तथा केविन ओ' ब्रायन (नाबाद 39) की शानदार पारियों की बदौलत 18.2 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ आयरलैंड की टीम सुपर-8 दौर में पहुंच चुकी है जबकि बांग्लादेश का पत्ता कट गया है। इस ग्रुप से भारतीय टीम भी सुपर-8 में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने शनिवार को खेले गए पहले मैच में बांग्लादेश को 25 रनों से हराया था। आयरलैंड के साथ उसकी भिड़ंत 10 जून को होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*